फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी आदिबदरी में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन की कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज आदिबदरी में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित शिविर में एसडीआरएफ के जवानों एनसीसी के छात्रों को आपदा से बचाव के टिप्स दिए। आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक विपिन उनियाल, एसडीआरएफ के एसआई राकेश जुकरिया ने छात्रों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन आदि में बचाव और इनसे प्रभावित लोगों की मदद तथा उपचार करने की जानकारियां दीं। इस दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने मॉकड्रिल के तहत आपदा से बचाव के तौर तरीकों से भी अवगत कराया। इस मौके पर एनसीसी अफसर डीएस कुंवर, प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, रवि दर्शन तोपाल, हरीश नेगी, कुंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह और कुबेर रौंकली सहित एनसीसी के 50 छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें