फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में अब आउट सोर्सिंग से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में घपले पर रोकथाम लग सकेगी। कालेज प्रशासन ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सफाई कर्मचारियों की वास्तविक संख्या पर नजर रखने के लिए अस्पताल परिसर में बायोमीट्रिक मशीन लगाई है। अब बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार ही कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान होगा।
बेस अस्पताल मेें लंबे समय से सफाई व्यवस्था में कमी की शिकायतें आती रही हैं। साथ ही यह भी आरोप लगे हैं कि आउटसोर्सिंग एजेंसी जितनी संख्या कालेज प्रशासन को बताती है, वास्तव में उतने सफाई कर्मचारी काम नहीं करते हैं। साथ ही सफाई कार्य में लापरवाही बरती जाती है। कुछ माह पूर्व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने अस्पताल का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था पर नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने तहसील प्रशासन को कुछ दिन तक आउट सोर्सिंग से नियुक्त सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत 19 जनवरी को देहरादून में हुई बैठक में डा. रावत ने आउटसोर्सिंग से नियुक्त सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमीट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि मंत्री के निर्देशों पर अस्पताल में मशीन लगा दी गई है। सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें