फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से छात्र की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकुल आश्रम में टीबी से हुई छात्र देवेंद्र की मौत से स्वास्थ्य विभाग सकते में हैं। वहीं देवेंद्र के तीमारदार ने मौत का जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग को ठहराया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि देवेंद्र की मौत टीबी से नहीं बल्कि बीमारी के बाद शरीर में आए बदलाव के कारण हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मामले में सीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
चार फरवरी को ऋषिकुल सेवा आश्रम बलोड़ी में रह रहे छात्र देवेंद्र की मौत हो गई थी। छात्र टीबी से पीड़ित था। छात्र के माता-पिता की मौत भी टीबी से हुई थी। करीब एक वर्ष से देवेंद्र व उसके छोटे भाई की देखभाल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता विभोर बहुगुणा ने कहा कि देवेंद्र की मौत का जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग है। विभोर ने बताया कि वह देवेंद्र का इलाज बेस अस्पताल में वर्ष 2016 से करा रहे थे। देवेंद्र की मौत से दो माह पूर्व बेस चिकित्सालय के डाक्टरों ने उसे पूरी स्वस्थ बता कर दवाइयां बंद करने को कहा था, जिस पर देवेंद्र की दवाइयां बंद कर दी गई थी। विभोर ने बताया कि देवेंद्र के इलाज के दौरान भी आधी अधूरी जानकारी दी गई। देवेंद्र की जो जांच बाहर भेजी जाती थी, उनकी रिपोर्ट आज तक उन्हें नहीं दिखाई गई हैं। टीबी से छात्र की मौत पर स्थानीय निवासियों ने भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग केवल हवाई दावे करता है। वहीं सीएमओ पौड़ी डा. रमेश राणा का कहना है कि देंवेद्र की मौत टीबी से नहीं हुई, बल्कि बीमारी के दौरान शरीर में आए बदलाव से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक को भेजा जाएगा राजकीय शिशु निकेतन
श्रीनगर। टीबी से मृत देंवेद्र के छोटे भाई दीपक को राजकीय शिशु निकेतन भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन स्माइल व जिला बाल कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दीपक के बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए उसे राजकीय शिशु निकेतन देहरादून भेजा जाएगा, जिसके लिए शिशु निकेतन प्रबंधन को पत्र भेज दिया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीपक का फिजिकल चैकअप किया था, जिसमें वह पूर्ण रूप से स्वस्थ पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें