फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि चार धाम यात्रा पर न पड़े कोई असर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व कटिंग काम रुक जाएगा। इसके बाद सुधारीकरण कार्य किया जाएगा, ताकि यात्रा के दौरान भूस्खलन या अन्य किसी वजह से यातायात बाधित न हो। कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने कटिंग की डेड लाइन 15 अप्रैल तय की है।
ऑल वेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना में राजमार्ग को वीरान क्षेत्र में 18 मीटर और शहरी क्षेत्र में 12 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। वर्तमान मेें मुनिकीरेती से स्वीत (श्रीनगर) के बीच चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। दिक्कत यह है कि दो माह बाद चार धाम यात्रा शुरू होनी है, जबकि कटिंग का काम अब शुरू हो रहा है। ऐसे में यात्रा के दौरान धूल और जाम लगने की समस्या होने के आसार हैं। सबसे बड़ी समस्या बरसात के दौरान भूस्खलन की हो सकती है।
विज्ञापन

हालांकि लोनिवि का कहना है कि यात्राकाल में दिक्कत हो सकती है। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 15 अप्रैल तक 70 से 80 फीसदी कटिंग कार्य हो जाएगा। इसके बाद एजेंसियां संवदेनशील स्थानों में सुरक्षा दीवार निर्माण का काम करेगी, ताकि यातायात में व्यवधान न हो।
विज्ञापन


70 भवन आ रहे जद में
श्रीनगर। श्रीनगर में कई स्थानों में सड़क 10 से 12 मीटर चौड़ी पहले से ही है। मुनिकीरेती से स्वीत के बीच 70 आवासीय और गैर आवासीय भवन चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें