थराली। अंडर 19, बालक-बालिका वर्ग की ब्लॉक स्तरीय 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता 11 फरवरी को राजकीय इंटर कालेज तलवाड़ी के खेल मैदान में होगी। युवा कल्याण अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभागी अपने प्रवेश फॉर्म, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की प्रतिलिपि की सूची ग्राम प्रधान, युवक मंगल दलों की ओर से ब्लाक कार्यालय में जमा करें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।