फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांई गांव में बंदरों के आंतक से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। चांई गांव में इन दिनों ग्रामीण बंदरों से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में बंदर खेती को बर्बाद कर रहे हैं और लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। एक सप्ताह में बंदरों के हमले में तीन ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कल्ली देवी और बसंती देवी का कहना है कि बंदरों के कारण बच्चों और अन्य लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पार्क प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि चांई गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। शीघ्र बंदरों से निजात दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें