फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिब्यांगों को सहायता उपकरण व 12 को दिव्यांग प्रमाणपत्र बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिव्यांगों को सहायता उपकरण,12 को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

-- जिला प्रशासन व मानवसेवा विकास मंच का रानीपोखरी में शिविर

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
देहरादून जिला प्रशासन के तत्वावधान में मानव सेवा विकास मंच के सहयोग से ग्राम पंचायत रानीपोखरी में बहु उद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चार दिव्यांगों को व्हीलचेयर और पांच को वैसाखी वितरित की गई। शिविर में 12 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए साथ ही 90 लोगों के वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग, किसान, आधारकार्ड के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। रानीपोखरी में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं व उनका निस्तारण किया। मंच के अध्यक्ष गोपाल चंद्र जोशी ने बताया शिविर में संस्था की ओर से चार दिव्यांगों को व्हील चेयर व पांच को वैसाखी दी गई।
शिविर में 25 लोगों ने दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। ऋषिकेश के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एनएस तोमर व उनकी टीम ने डाक्टरी जांच के बाद 12 लोगों को दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए। शिविर में 90 लोगों ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन किया। जिनमें 47 ने वृद्धावस्था, 12 ने दिव्यांगता व विधवा पेंशन जबकि किसान पेंशन के लिए 4 लोगों ने आवेदन किए। शिविर में 22 लोगों ने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किए। मौके पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश हर गिरि, उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान, रानीपोखरी ग्रामप्रधान अनीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, संस्था के सचिव गोपाल शर्मा, गोपाल सेन, माधव प्रसाद नौटियाल, अनिल बडोला, जितेंद्र चौहान, आशीष कुकरेती आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें