फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनि की रेती से श्रीनगर के बीच चल रही हिल कटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना ऑलवेदर रोड के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का जोरों पर हैं। मुनिकीरेती से श्रीनगर के बीच लगभग आधा दर्जन स्थानों में मशीनें हिल कटिंग कर रही हैं। सड़क के चौड़ीकरण के कार्य से जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है, जिसके चलते लोगों की यात्रा का शिड्यूल बिगड़ रहा है। सड़क की देखरेख कर रहे लोनिवि राजमार्ग खंड के अनुसार, अप्रैल माह तक अधिकतर कटिंग कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ऑलवेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी सम्मिलित है। इस राजमार्ग का पिछले डेढ़ दशक से डबललेन में उच्चीकरण कार्य भी चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क डबललेन में उच्चीकृत हो भी चुकी है, लेकिन अभी यह सड़क पांच से सात मीटर चौड़ी है, जबकि ऑलवेदर रोड परियोजना में राजमार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जाना है। सात से 10 मीटर चौड़ाई मेें ब्लैक टॉप (डामरीकरण) होना है, यानी थ्री लेन सड़क का निर्माण होना है। इस कार्य को टू लेनिंग विद पेव्ड शोल्डर (पक्के आधार के साथ डबल लेन सड़क) का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती से स्वीत (श्रीनगर) के बीच चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य तक तीन पैकेज (मुनिकीरेती-कौड़ियाला, कौड़ियाला-देवप्रयाग और देवप्रयाग-स्वीत) में एजेंसियों को काम दिया गया है। इन दिनों तीनों पैकेज में विभिन्न स्थानों पर 40 से अधिक मशीनें पहाड़ काटने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एजेंसियां चौड़ीकरण का काम रही हैं। इसके लिए 15 अप्रैल तक का वक्त दिया गया है। एजेंसियों को तत्काल मलबा हटाकर सड़क को सुचारु बनाने के लिए कहा गया है, ताकि यातायात में गतिरोध न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें