फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शिक्षकों व कर्मचारियों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी होने से विवि की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। विवि में इस वर्ष 13 शिक्षक और 24 शिक्षणेत्तर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि पिछले दो वर्षों में विवि से 25 से अधिक शिक्षक और 40 से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गढ़वाल विवि के 11 स्कूलों के 40 से अधिक विभागों में वर्तमान में 272 शिक्षक कार्यरत हैं। विवि ने वर्ष 2016 के अंत में शिक्षकों के करीब 191 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए करीब 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किए थे, लेकिन यह भर्ती प्रक्रिया आवेदन से आगे नहीं बढ़ पाई। वर्ष 2016 और 17 में करीब एक दर्जन शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि इस वर्ष 13 शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विवि के अधिकांश विभाग शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव विवि की शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। लगभग यही स्थिति शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भी है। वर्तमान में विवि में 450 से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी कार्यरत हैं। इस वर्ष 24 शिक्षणेत्तर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई है। कर्मचारियों की कमी से प्रशासनिक कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट---------
शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के प्रयास शुरू किए गए हैं। नियमित कुलपति के आने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-प्रो. एबी भट्ट, कार्यवाहक कुलपति, गढ़वाल विश्वविद्यालय

शिक्षकों की कमी के बावजूद प्रशासनिक भवन में शिक्षकों की तैनाती
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। बावजूद इसके प्रशासनिक भवन में अधिकांश पदों पर शिक्षकों की तैनाती की गई है। करीब एक दर्जन से अधिक शिक्षक प्रशासनिक भवन में विभिन्न पदों पर तैनात हैं, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें