फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए ग्राम स्तर पर मुहैया हो संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के डांडा मज्याड़ी में वन जागरूकता गोष्ठी में वनाग्नि रोकने के सुझाव दिए गए। ग्रामीणों ने वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए ग्राम स्तर पर जरूरी संसाधन मुहैया कराने और जंगलों में चीड़ के पौधों की संख्या कम करने की राय रखी।
विज्ञापन

केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से धनपुर रेंज की ओर से आयोजित जागरूकता गोष्ठी में राजकीय जूनियर हाईस्कूल डांडा मज्याड़ी के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद कंसवाल ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने कहा कि बांज के जंगल पहाड़ों के लिए सबसे उपयोगी हैं। किंतु बांज के जंगल में चीड़ के पेड़ उगने से वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए चीड़ के पौधरोपण अभियान पर रोक लगनी चाहिए। वन दरोगा बादर सिंह कठैत ने वनाग्नि रोकने में ग्रामीणों की जागरूकता को जरूरी बताया। ऊषा देवी ने कहा कि ग्राम स्तर पर जंगलों की आग रोकने के लिए सरकार की ओर से उचित संसाधन मुहैया कराए जाने चाहिए। साथ ही वॉचिग टावरों का निर्माण किया जाना चाहिए। गोष्ठी में कर्ण सिंह नेगी, सरल लाल, वन बीट अधिकारी प्रकाश कंडारी और त्रिलोक नेगी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें