फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्घि शुद्घि के लिए अनशनकारियों ने किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों और संघर्ष समिति के लोगों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। इस दौरान अनशनकारियों ने स्थायी राजधानी के पक्ष में नारेबाजी की। वहीं डॉक्टरों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की जिसमें वजन कम पाया गया। एक अनशनकारी में पीलिया की शिकायत होेने पर उसे अस्पताल में भर्ती होने को कहा।
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर 26 जनवरी से आमरण अनशन (भूखहड़ताल) किया जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे हरीश पंत, त्रिलोक सिंह और धन सिंह ने कहा कि जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बनाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर पंडित शंभू प्रसाद गौड़ के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। वहीं अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली डा. आकांक्षा ने बताया कि हरीश पंत और धन सिंह का वजन घटा है जबकि बीपी बढ़ रहा है। वहीं त्रिलोक सिंह में पीलिया की शिकायत हो सकती है। इस पर डॉक्टर आकांक्षा ने अनशनकारियों को अस्पताल भर्ती होने की राय दी। हवन और आंदोलन करने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कृष्णा नेगी, धनीराम, बृजमोहन राज, कमला पंवार, मंजू बिष्ट, नारायण सिंह, गोपाल दत्त पंत, कुलदीप, देवेंद्र, पुष्कर सिंह, वीरेंद्र जोशी, कुंवर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें