फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही छात्रों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोड़ा में शिक्षकों की कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के चार पद रिक्त हैं। छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सोमवार को स्कूल में शिक्षक तैनाती की मांग पर अभिभावकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
बताया कि वर्तमान में स्कूल में 150 छात्र अध्ययनरत हैं लेकिन चार साल से स्कूल में प्रधानाचार्य समेत विज्ञान, हिंदी, पीटीआई और परिचारक के पद रिक्त हैं। शिक्षकों तैनात न होने से छात्रों को गाइड के सहारे पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञान चंद्र डिमरी, प्रधान टीकम देई, चंद्र दत्त डिमरी आदि का कहना है कि प्रधानाचार्य के न होने से अंग्रेजी विषय की शिक्षिका को प्रभारी प्रधानाचार्य का काम देखना पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों की अंग्रेजी विषय की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिक्षक तैनाती की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

उधर बीईओ डॉ. एस चंद्र ने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। नई नियुक्तियां होते ही शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।

छात्रों को 9 किमी दूर जाना पड़ रहा
त्यूनी। वर्तमान में स्कूल जहां शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। वहीं स्कूल के उच्चीकरण की घोषणा भी अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। ऐसे में छात्रों को इंटर की पढ़ाई के लिए 9 किमी दूर जाना पड़ता है। एक साल पूर्व ग्रामीणों की मांग पर स्कूल को उच्चीकृत करते हुए इंटर में तब्दील कर दिया गया, लेकिन अब तक स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें