फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि रोकने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
सहसपुर में वन अग्नि सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वनाग्नि को रोकने के तरीके बताए गए।
वन क्षेत्राधिकारी चौहड़पुर कुलदीप पंवार ने कहा कि वनाग्नि से हर साल जंगलों का क्षेत्रफल सिकुड़ता जा रहा है। जिसे जागरूकता से ही रोका जा सकता है। वनाग्नि होने पर इसकी सूचना वन विभाग को देनी चाहिए। उन्होंने लोगों को वनाग्नि को रोकने के तरीके भी बताए। गोष्ठी की अध्यक्षता उप प्रधान आसमी देवी ने की। इस मौके पर वन दरोगा रीता रमोला, आरक्षी महावीर चौहान, बिशन सिंह, इसरार, अमजद, प्रदीप रावत, शाकीन असलम, नवीन जोशी, प्रकाश अंथवाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, खत अठगांव के ग्राम सुपोऊ मेें भी वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रेंजर एनएल डोभाल ने लोगों ने वन सुरक्षा पर जागरूक किया। इस मौके पर वन दरोगा मायादत्त पांडेय, वन आरक्षी शूरवीर सिंह चौहान, शोभाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर तिमली रेंज अंतर्गत रेंज अधिकारी पूजा रावल के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन दरोगा कुशराज सिंह, पवन सिंह रावत, वन बीट अधिकारी अतर सिंह, राजेश पुंडीर, राजेश भंडारी, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे। नराया क्षेत्र अंतर्गत सलगा गांव में भी वन अग्नि सुरक्षा पर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र बिजल्वाण, देवेंद्र मिश्रा, शांति वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें