फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव से पैसे लेने का आरोप सही तो छोड़ दूंगा राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन

कुलड़ी स्थित एक होटल में आयोजित आजीवन सहयोग निधि की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा धनराशि पार्टी फंड में जमा कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में सुचिता लाने के लिए जनता से यह सहयोग ले रही है। इस दौरान मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने 1.20 लाख रुपये के चेक भेंट किए।
रविवार को अजय भट्ट ने देश की आजादी से लेकर आज तक तत्कालीन जनसंघ और भाजपा के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कांग्रेस को भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में थाने से लेकर बड़े अधिकारी तक बिकते थे, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करती है। भट्ट ने दावा किया कि अगर किसी अधिकारी पर दबाव डालकर एक रुपये भी लेने का आरोप सत्य पाया गया तो वह राजनीति छोड़ देंगे। भट्ट ने कहा कि मसूरी से अभी अपेक्षित धनराशि नहीं मिल पाई है। लिहाजा कार्यकर्ता आगामी 10 फरवरी तक अधिक से अधिक राशि जमा करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पैसा लें, वे विशेष ध्यान रखें कि पैसे देने वाला किसी गलत काम में शामिल न हो और चेक से ही धनराशि ली जाए। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त कर्नल राघव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व विधायक माहवीर सिंह रांगड़, जिलाध्यक्ष देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अनीता सक्सेना, मदन मोहन शर्मा, मीरा सकलानी, राकेश रावत, नर्मदा नेगी, रूप सिंह कठैत, विजय रमोला थे।
विज्ञापन

--
...तो रांगड़ की ‘नाइंसाफी’ का है ख्याल
विधानसभा चुनाव में धनोल्टी सीट पर टिकट गंवाने वाले पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़ की नाराजगी का भाजपा को पूरा ख्याल है। ये ख्याल आने वाले दिनों में महावीर सिंह रांगड़ को अहम जिम्मेदारी भी दिला सकता है। मसूरी में आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस तरह के संकेत दिए हैं। मसूरी में भट्ट ने रविवार को रांगड़ की मौजूदगी में कहा कि विधानसभा चुनाव में स्थिति ऐसी बनी कि उनके साथ नाइंसाफी हो गई। राजनीति में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। बाद में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि रांगड़ की वरिष्ठता और पार्टी के प्रति त्याग का भाजपा को ख्याल है। समय आने पर पार्टी उनका भी एडजस्टमेंट करेगी। दरअसल, धनोल्टी सीट पर 2017 के चुनाव में भाजपा ने तत्कालीन एमएलए महावीर सिंह रांगड़ का टिकट काट दिया था। इस सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समधी एवं पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा को टिकट दिया गया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें