फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों का पालन करने वाले चालक को सम्मानित करेगी पुलिस
विज्ञापन

- शिविर में हुआ 72 चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सेलाकुई।
पछवादून ट्रक यूनियन कार्यालय में पुलिस के सहयोग से व्यवसायिक वाहन चालकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 70 वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गाई। चालकों ने शपथ-पत्र के माध्यम से पुलिस सुझाव का पालन करने का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह ने किया। कहा पुलिस नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को चिन्हित कर सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि अक्सर शराब पीकर तेज गाड़ी चलाने का नतीजा हादसों के रूप में देखने को मिलता है। ऐसे में चालकों को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने चाहिए। कहा पुलिस सीसीटीवी कैमरे से भी वाहनों पर पूरी नजर रख रही है। यूनियन अध्यक्ष हारुन ने कहा कि शिविर में यूनियन के सभी सदस्यों ने नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस मौके पर एसओ सहसपुर नरेश राठौर, चौकी इंचार्ज सेलाकुई गिरीश नेगी, कविंदर राणा, आलोक गौड़, मोहम्मद हनीफ, सुनील, नवीन मोहम्मद हसन, जुल्फकार, राजेश, समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें