फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंगणी तल्ली के ग्रामीणों ने किया हाईटेंशन टावरों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। ग्राम पंचायत टंगणी तल्ली के ग्रामीणों ने कृषि भूमि में पिटकुल के हाईटेंशन टावरों के निर्माण का विरोध किया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप कर दूसरे स्थान पर टावरों के निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

पीपलकोटी क्षेत्र में पिटकुल का सब स्टेशन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके तहत क्षेत्र में हाईटेंशन टावरों का निर्माण किया जा रहा है। टंगणी तल्ली गांव में भी टावर का निर्माण होना है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पिटकुल ने गांव की कृषि भूमि पर हाईटेंशन टावर लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान कविता डंगवाल का कहना है कि जिस स्थान पर टावर लगा रहे हैं वहां पर जूनियर हाईस्कूल का संचालन प्रस्तावित है। कहा गया यदि पिटकुल की ओर से विरोध के बावजूद क्षेत्र में हाईटेंशन टावरों को स्थापित किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें