फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विगत तीन जनवरी को हुई थी बाइक दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तीन जनवरी को चटवापीपल में स्कूटी दुर्घटना में लापता हुए सौरभ का शव रविवार को राजस्व पुलिस ने बमोथ गांव के समीप अलकनंदा नदी से निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कानूनगो मदन लाल ने बताया कि विगत 3 जनवरी को बमोथ गांव के निवासी और गढ़वाल राइफल में तैनात जवान अनसूया प्रसाद भट्ट (36) और कनखुल गांव निवासी सौरभ (18, पुत्र दान सिंह) स्कूटी से कर्णप्रयाग आ रहे थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे के चटवापीपल में स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें अनुसूया प्रसाद भट्ट की खाई में गिरने से मौत हो गई थी जबकि सौरभ अलकनंदा नदी में बह गया था। रविवार को बमोथ के ग्रामीणों ने अलकनंदा नदी के पास एक शव होने की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव नदी से निकाला, जिसकी शिनाख्त सौरभ के रूप में हुई। पुुुुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। कानूनगो मदन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें