फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं निकाल पाएंगे बैंड के साथ ठेली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
शहर में बारात निकालने के दौरान बैंड के साथ सड़कों पर ठेली दौड़ाई तो 10 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। एसएसपी ने शहर में जाम न लगने देने के लिए यह आदेश जारी किए हैं।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कप्तान की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। नेशनल हाईवे पर बारात में बैंड के साथ ठेली निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एक व्यक्ति कोतवाली में बारात के लिए बैंड और ठेली की अनुमति लेने के लिए पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कप्तान के निर्देश का हवाला देकर उसे अनुमति देने से इनकार कर दिया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बारात में बैंड के साथ ठेली निकालने से ट्रैफिक जाम होता है, जिससे वाहन सवारों व राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। पाबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये तक का चालान किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें