फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून और हरिद्वार स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केंद्रीय बजट में 600 आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा से देहरादून और हरिद्वार स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, वाईफाई सुविधा मिलेगी, स्वचालित सीढ़ियां और यात्रियों को बैठने के लिए वेटिंग रूम (प्रतीक्षालय) की सुविधा मिलेगी। मुरादाबाद डिवीजन के तहत देहरादून व हरिद्वार स्टेशन को आधुनिक स्टेशन बनाने की सूची शामिल किया गया।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट में रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया। बजट में रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़ का प्रावधान किया। जिसमें 600 आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाने के साथ ही ब्राडगेज लाइन और नवीनीकरण समेत तमाम कार्यों का प्रावधान किया है। इस बजट से देहरादून का हेरिटेज स्टेशन के साथ हरिद्वार स्टेशन का कायाकल्प होगा। दोनों ही स्टेशनों पर प्रतिदिन 25 हजार से अधिक यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में मुरादाबाद डिवीजन में दोनों ही स्टेशनों का आधुनिकीकरण होना तय है। हालांकि देहरादून स्टेशन पर यात्रियों को वाईफाई व स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन अभी तक सुरक्षा की दृष्टि से देहरादून स्टेशन पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। साथ ही डोर मेटल डिटेक्टर भी नहीं है। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए वेंटिंग रूम की क्षमता बढ़ेगी। ताकि यात्री आराम से बैठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
बजट में रेल यात्रियों की सुविधा के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर के ऊपर ज्यादा ध्यान दिया गया। स्टेशनों के आधुनिकीकरण होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेेगी। देहरादून स्टेशन पर वाईफाई व स्वचालित सीढ़ियां की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध है। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे अभी तक नहीं है। कैमरे लगाने के लिए वायरिंग का काम हो चुका है। -हर्ष स्वरूप, निदेशक, देहरादून स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें