फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पहुंची टीम को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
वाल्मीकि बस्ती में बकाया वसूली के लिए पहुंची जल संस्थान की टीम को एक व्यक्ति ने ईंट लेकर दौड़ा लिया। टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उसका कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता मनोज डबराल के साथ आधा दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम बकाया वसूली के लिए शहर में निकली थी। दोपहर करीब एक बजे टीम वाल्मीकि बस्ती में पहुंची। टीम ने एक व्यक्ति पर 18 हजार बकाया होने पर उसका कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की। इस वह आग बबूला हो गया। एएई मनोज डबराल के मुताबिक वह पहले राड लेकर आया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे रोका तो वह ईंट लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूदगी में कनेक्शन को कटवाया। माफीनामा देने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें