फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को आएंगे अन्ना हजारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
अन्ना हजारे लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति समेत चुनाव सुधार के लिए मार्च से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। आंदोलन को प्रारंभ करने से पूर्व अन्ना देश में जनसमर्थन के लिए सभाएं कर रहे हैं। जिसके तहत वह 13 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे। तीन दिन के राज्य प्रवास में वह श्रीनगर और टिहरी में जनसभाएं करेंगे।
शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास के प्रदेश को-आर्डिनेटर भोपाल सिंह चौधरी ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि अन्ना हजारे 13 फरवरी की शाम करीब 6.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह रायवाला स्थित प्राचीन सत्यानारायण मंदिर में जाएंगे। गौहरीमाफी क्षेत्र में कुछ देर लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम मुनिकीरेती स्थित होटल में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी को वह दोपहर 12 बजे श्रीनगर और अगले दिन टिहरी स्थित बौराड़ी में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गंतव्य की ओर रवाना होंगे। बताया कि आंदोलन के लिए जन आंदोलन न्याय के कार्यकर्ता तहसील, जिलों और प्रदेश स्तर क्रमिक अनशन करेंगे। ऋषिकेश में संजय पोखरियाल को कार्यक्रम समन्वयक नामित किया गया है। वार्ता के दौरान पूर्व आईएएस चंद्र सिंह, सोमेश्वर प्रताप, सोनी चौहान, रोहित नौटियाल, मेहरबान सिंह रावत, उमेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें