श्रीनगर। पांच सूत्री मांगों के लिए आंदोलित बीएसएनएल कर्मियों का सत्याग्रह शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारी 30 जनवरी से सत्याग्रह आंदोलन चला रहे हैं, जिसके तहत उपवास के साथ ही धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
शुक्रवार को सत्याग्रह आंदोलन के दौरान धरने पर बैठे गणेश काला ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारी लंबे समय से नया वेतनमान लागू करने, पेंशन पुनरीक्षित करने आदि मांगों के लिए आंदोलित हैं, लेकिन सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहंीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।