फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन गोपेश्वर में ठप रही ब्राडबैंड सेवा, बैंक उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और चमोली के बीच ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त होने से शुक्रवार को पूरे दिन गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ क्षेत्रों में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप रही। ऐसे में बैंकों, सरकारी विभागों और संचार से जुड़े व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोपेश्वर में ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से बैंक उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं राजस्व विभाग और सेवायोजन कार्यालय में ऑनकार्य बाधित रहे। प्रभात रावत, संगीता, देवेंद्र और नरेश कुमार का कहना है कि संचार सेवा बाधित होने से ऑनलाइन बैंकिंग के साथ ही अन्य संचार कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों से सुचारु संचार सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। इधर, बीएसएनएल के एसडीओ बालक राम जमोलिया का कहना है कि कर्णप्रयाग से चमोली के बीच ओएफसी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसका सुधारीकरण किया जा रहा है, शीघ्र ब्राडबैंड सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें