देवाल। ल्वाणी गांव के नरेंद्र सिंह की गोशाला में आग लगने से गोशाला का सारा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
नरेंद्र का परिवार गोशाला में ही रहता था। बृहस्पतिवार रात को गोशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही नरेंद्र ने सबसे पहले परिवार वालों को बाहर भेजा और इसके बाद मवेशी खोले। कुछ ही देर में गोशाला जलकर राख हो चुकी थी। आग में नरेंद्र का खाने-पीने का सामान सहित कपड़े और अन्य जरूरी चीजें जल गईं। शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक नीरज पुरोहित ने घटना का जायजा लिया। पुरोहित ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।