फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सेंट मेरी अस्पताल में हो सकेंगे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

राजकीय सेंट मेरी अस्पताल में एक साल से खाली पड़े रेडियोलॉजिस्ट के पद स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति कर दी है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से अब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे। बुधवार से शनिवार तक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक साल पहले अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को शिकायतों के चलते हटा दिया गया था। तब से रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अल्ट्रासाउंड कराने को उन्हें देहरादून जाना पड़ रहा था। लोगों ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को कई बार विधायक गणेश जोशी और सीएमओ से मुलाकात की। राजकीय सेंट मेरी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. विनोद नौटियाल ने बताया कि विभाग ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। बुधवार से शनिवार तक चार दिन वह अस्पताल में उपलब्ध रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें