फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में फिर टिक-टिक करेगी घंटाघर की घड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में आठ साल बाद फिर से घंटाघर की सुई टिक-टिक करेगी। साल 2010 में नये सिरे से बनाने को तोड़े गए घंटाघर का निर्माण पूरा हो गया है। घड़ियां लगने के बाद एक सप्ताह के भीतर घंटाघर का लोकार्पण हो जाएगा। पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने घंटाघर को दिवंगत अभिनेता टॉम ऑल्टर को समर्पित करने की बात कही है। उनका कहना है कि घंटाघर के एक तल पर उनके जीवन से जुड़े दस्तावेज और चित्र रखे जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आजादी से पहले बने पुराने घंटाघर को नये सिरे से बनाने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के कार्यकाल ने पालिका प्रशासन ने साल 2010 में तोड़ दिया था। जिसका काफी विरोध हुआ था। मसूरी निवासी प्रसिद्ध अभिनेता टॉम ऑल्टर तक ने एक दिन का मौन रखकर घंटाघर को तोड़े जाने का विरोध किया था। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दोस्त उद्योगपति संजय नारंग ने घंटाघर को लंदन ब्रिज की तर्ज पर बनाने की बात कही। मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगा कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए। साल 2015 में हाईकोर्ट से फैसला आया और नगर पालिका को दोबारा घंटाघर के निर्माण के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने बताया कि करीब 75 लाख की लागत से निर्माण कार्य पूरा हो गया है। करीब आठ लाख की चार घड़ियां चेन्नई से अभी आनी बाकी है। घड़ियां लगने के बाद घंटाघर का लोकार्पण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें