फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनसार बावर को मिलेंगी चार एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझ रहे जौनसार बावर को नए साल में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसी माह क्षेत्र को 108 सेवा की चार नई एंबुलेंस मिल सकती हैं। जिससे बीमार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

डीजी हेल्थ डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी के पहले पखवाड़े में प्रदेश को निशुल्क सेवा 108 की 61 एंबुलेंस मिलने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 17 साल पूर्व पूरे प्रदेश में जीवीकेएम आरआई कंपनी ने 90 एंबुलेंस के साथ सेवा की शुरुआत की थी। जिनकी संख्या बढ़कर 139 तक पहुंच गई है। जिनमें से 50-60 एंबुलेंस ऐसी हैं जो निर्धारित मानकों में कई गुना अधिक किमी सफर पहाड़ की सड़कों पर तय कर चुकी हैं। जिस कारण ये खटारा हो चुकी हैं। ये एंबुलेंस कभी भी हादसे का सबब बन सकती है। ऐसे में अब बेड़े में 61 नई एंबुलेंस सेवा के शामिल हो जाने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। इन सभी एंबुलेंस सेवा को जरूरतों के हिसाब से प्रदेश के सभी जिलों में भेजा जाएगा। डीजी हेल्थ ने बताया कि फरवरी के पहले पखवाड़े में सभी एंबुलेंसों को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें