फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों की प्रस्तुतियों से बाबा का किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं नाथ तेरे हजारों हाथ...
विज्ञापन

-- सांई भजन संध्या में भजन गायकों ने किया बाबा का गुणगान

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित सांई भजन संध्या में भजन गायकों ने प्रस्तुतियों से सांई बाबा की महिमा का गुणगान किया। भजनों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुतियों से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रेमनगर बाजार स्थित गिरधारी धर्मशाला हाल में श्रद्धालुओं की ओर से सांई भजन संध्या का आयोजन किया गया। देहरादून के भजन गायकों ने भजनों से बाबा की शिक्षाओं का वर्णन किया। शिव शक्ति संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीप प्रज्जवलित के बाद भजन संध्या की शुरूआत भजन गायक मुकेश यादव ने मां सरस्वती और गणेश वंदना के साथ की। उन्होंने ‘साईं नाथ तेरे हजारों हाथ’, ‘बाबा तू सवारें सबकी तकदीर’ की प्रस्तुति दी। भजन गायक राजेश सांई ने ‘जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ से देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

युवा गायक शुभम ने ‘आया हे तेरे दर पर सवाली’, ‘सांई भजन कर ले’ और ‘लेके चलो पालकी की’ मनमोहक प्रस्तुति दी। भजन संध्या में नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, ईश्वरचंद अग्रवाल, अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद लोधी, प्रमुख व्यवसायी राजन गोयल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, युकां प्रदेश सचिव विक्रम नेगी, संपूर्णानंद थपलियाल, मंदीप बजाज, शिक्षाविद् जीतेंद्र कुमार, देवी प्रसाद डबराल, शांति देवी, अशोक गुप्ता, अनिल, अश्वनी गुप्ता, रीना, अग्रता,रिया , मीमांशा, सुभाषचंद गुप्ता, निधि गुप्ता, आशीष, शौकिन सिंह, सुनीता गुप्ता, विनय जिंदल, राहुल घई, राजेश जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, भारत गुप्ता, आनंदमयी यादव, महकवती, सरोजपाल, रेखा, स्मिता खंडूरी, कुशाग्र शर्मा और संगीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें