फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में वकीलों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश में वकीलों ने की हड़ताल
विज्ञापन

-- दून बार अध्यक्ष के बेटे से मारपीट में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए
पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। देहरादून के बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ऋषिकेेश के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वकील पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी नाराज दिखे। उन्होंने पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के आह्वान पर शहर में वकील कार्य से विरत रहे। तहसील में अधिवक्ताओं के चैंबरों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि देहरादून में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। मामले में अध्यक्ष के साथ भी इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मारपीट के मामले में पुलिस पर वकीलों के साथ असहयोग भरा रवैया अख्तियार करने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। महासचिव अजय कुमार ठाकुर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने वालों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा, सहसचिव तारा राणा, भूपेंद्र कुकरेती, विशाल अग्रवाल, मोहन पैन्यूली, मुकेश शर्मा, मनोज पंवार, संजय कुड़ियाल, रोहित गुप्ता, सौरभ पयाल, संदीप, सुनील रमोला, संजय कंसवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें