फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मचारियों ने तालाबंदी कर किया कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवीजन कार्यालय पर तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

-- वेतन को लेकर फूटा पेयजल निगम कर्मियों का गुस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर मुनिकीरेती स्थित डिवीजन कार्यालय पर तालाबंदी की और कार्य बहिष्कार किया। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष आरके सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुनिकीरेती स्थित समिति के शाखा कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने जल निगम के डिवीजन कार्यालय पर तालाबंदी की व धरना दिया । इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते तीन माह से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किए जाने से उनमें रोष व्याप्त है। बताया कि विभाग से शासन तक विभिन्न स्तरों पर वार्ता व ज्ञापन प्रेषित कर कर्मचारी अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, मगर फिर भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिससे कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि जब तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर गंभीर सिंह नेगी, धर्मेंद्र प्रसाद, रविंद्र ग्वाड़ी, सुशील बहुगुणा, दिनेश दवांण, भूषण सिंह, सुबोध थपलियाल, मोहित जैन, एमएस कलूड़ा, सीबी डिमरी, भरतराम सेमवाल, दिलावर नेगी, चंद्रमुनि त्यागी, रविंद्र सिंह, भाग सिंह, श्याम सिंह, मूर्तिराम नौटियाल, हरीश रावत, किशन दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें