फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटकार से महिला अधिकारी चक्कर खाकर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर फटकारा तो बेहोश हुई महिला अधिकारी
विज्ञापन

-- कृषि मेले में नदारद रहे अधिकारियों की सूची उपलब्ध न कराने पर भड़के विस अध्यक्ष

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने जब लापरवाही पर मुख्य कृषि अधिकारी देहरादून विजय देवराड़ी व भूमि संरक्षण और कृषि अधिकारी अभिलाषा को डांटा तो महिला अधिकारी अभिलाषा चक्कर खाकर गिर गई। आसपास बैठे अन्य अधिकारियों ने उन्हें संभाला, पानी पिलाया तब जाकर उन्हें थोड़ा होश आया। थोड़ी देर बैठने के बाद अधिकारी अभिलाषा बैठक से उठकर चली गई।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कृषि मेलों का ठीक प्रकार से आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सरकार द्वारा कृषकों के लाभ के लिए चलाए जा रहे मेले को औपचारिकता बना दिया है। उन्होंने बीते अक्टूबर माह में रायवाला में आयोजित कृषि मेले से नदारद रहे अधिकारियों की सूची साढ़े तीन महीने बाद भी उपलब्ध नहीं कराने पर दोनों अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी को इस बाबत भूमि संरक्षण व कृषि अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यालय में पूरे समय बैठने के दिए निर्देश
ऋषिकेश। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी को सप्ताह में निर्धारित दिवस मंगलवार को ऋषिकेश तहसील में पूरे समय बैठने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वह उक्त दिवस पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ऋषिकेश तहसील में सेवाएं देते हैं। जिस पर अग्रवाल ने उन्हें सप्ताह में एक दिन कार्यालय में पूरे समय बैठने को कहा। दूसरी ओर अग्रवाल ने जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक एसएस नेगी को ऋषिकेश तहसील परिसर में विभागीय शिविर कार्यालय शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे जिला उद्योग केंद्र से जुड़ी योजनाओं से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उनका कहना था कि कार्यालय नहीं होने से आवेदन करने वाले लोगों को अधिकारियों की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने सहायक प्रबंधक से विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभागीय उद्यमिता ऋण योजनाओं से लाभान्वित लोगों की जानकारी भी तलब की। साथ ही उनसे और अधिक लोगों को ऋण योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

लोगों को नहीं मिल रहा तहसील दिवस का लाभ
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि तहसील दिवस पर लोगों की कम उपस्थिति के कारण नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। लिहाजा अधिकारियों को अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहना चाहिए, जिससे समस्याओं के समाधान को आने वाले लोगों को हल मिल सके।
विज्ञापन


मंच पर बैठे दिखे भाजपा नेता
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सभागार की मुख्य सीटों पर भाजपा के दो पदाधिकारी भी नजर आए। इस दौरान चर्चा रही कि आखिर उक्त नेता किसी नाते बैठक में मुख्य सीटों पर बैठे। हालांकि, इस बाबत स्पीकर अग्रवाल ने बताया कि दोनों पदाधिकारी आम नागरिक के तौर पर शामिल हुए, बताया कि स्थानीय नागरिक भी बैठक में शामिल हो सकते हैं, इसमें दिक्कत वाली जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें