फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी बाकी कुर्ती कुणे दर्जी सिली...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, त्यूनी।
विज्ञापन

अस्पताल मैदान में आयोजित दो दिवसीय शरदोत्सव के आखिरी दिन लोक गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। लोक गायिका रेशमा शाह, श्याम लाल भारती के गीतों पर लोग जमकर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी राजपाल सिंह राणा ने किया।
रविवार को लोक गायिका रेशमा शाह ने महासू वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके तेरी बाकली कुर्ती कुणे दर्जी सिली, कुमल नाचे ओले सिंग तूरे नाचे, मने लागो तेरी छाऊटाया वले कुमली नाचे कोदो पाचो सिगंतूरा गीत पर लोग जमकर थिरके। धन बोठा महासू महाराजा, तेरी हणोड़ा ठाई चादणा की चौकी, दुईये मामा भांजे दारूवा गीत पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायक श्याम लाल भारती ने चौपाये थे बाणा ली विमला, आंखे मारे साणाली विमला, जय देवा जागा माता दे से मसरी बरखो लो गीत की प्रस्तुति दी। तरुण बंगाणी ने सितलू की हारुल, मुदो आई मिताते शिकले चाले प्यारी दी, छूमा मीतए, सुरमा भोपाली ने कांडा बाशा मोरा तेरे आंगने, नीरू चाली घुमदी शिमले बाजारे गीत की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। सुरेंद्र आर्यन, हरपाल चौहान ने मंच संचालन किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायण सिंह पंवार, प्रधान लाइक राम शर्मा, प्रधान जगजीत सिंह, आदित्य पंवार, सुरेंद्र रावत, स्वरूप रावत, बॉबी चौहान, धीरज राणा, सुल्तान सिंह राणा, गुमान सिंह, संतराम चौहान, मातवर राणा, भागीराम, बीआरसी मोहन लाल शर्मा, जयपाल, रमेश, निकी राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें