फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों ने तिरंगे के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाली। जबकि इस मौके पर स्वच्छता अभियान के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में भव्य परेड आयोजित हुई। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी कालोनी चौरास, राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खंदूखाल, जीआईसी व जीजीआईसी श्रीनगर, जीआईसी किलकिलेश्वर, कीर्तिनगर, डांगचौरा सहित देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट, रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास, सेंट थेरेसास व गुरु रामराय स्कूल श्रीनगर, जीआईसी पिपलीधार, जीआईसी धारीढुंडसिर, स्वीत आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर भारत माता की जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। गौरव सेनानी संगठन की ओर से अमर शहीदों को याद किया गया। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला भंडारी के नेतृत्व में शारदा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें