फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक अंजली का विद्यालय में पहुंचने पर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के टॉप 34 बाल वैज्ञानिकों में शामिल राजकीय इंटर कालेज गोनीखाल की छात्रा अंजली बलोनी के विद्यालय में पहुंचने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने इसे गौरव की बात कहा।
विज्ञापन

दिसंबर माह में अहमदाबाद (गुजरात) में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के 900 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जबकि उत्तराखंड से 13 बाल वैज्ञानिक इसमें शामिल हुए। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में 34 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। इसमें उत्तराखंड से जीआईसी गोनीखाल (टिहरी) की अंजली बलोनी और आरजीएनवी खटीमा (उधम सिंह नगर) के सुमित पांडे शामिल थे।
26 जनवरी के मौके पर अंजली और उसके गाइड शिक्षक योगेश बहुगुणा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेंद्र नेगी और पूर्व ब्लाक प्रमुख कीर्तिनगर विजयंत निजवाला ने उनको सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कहा कि दूरस्थ क्षेत्र की बालिका राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेपी सुमन, पीटीए अध्यक्ष एमएस पंवार आदि ने विचार रखे। संचालन विनोद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें