फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी को लेकर कर्णप्रयाग में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने नगर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने के लिए लोगों से समर्थन मांगा, ताकि सरकार पर जन दबाव बनाया जा सके। आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे दीनदयाल पार्क में पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व युवा एकत्र हुए। इसके बाद युवाओं ने दीनदयाल पार्क से उमा देवी चौक से लेकर तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और गैरसैंण के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैरसैंण राजधानी बनने से ही पहाड़ से पलायन रुकेगा और पहाड़ में रोजगार, विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की स्थापना हो सकेगी। आंदोलन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर जल्द गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, पंकज शर्मा, रॉबिन कोहली, शशिकांत, सागर सहित कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, शिशुपाल लाल, राजा चौहान, अनीता नेगी, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, हरीश सती, राजेश्वरी नेगी, प्रमुख राधा देवी आर्य, देवराज रावत, सुनील चमोली, वीरेंद्र मिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें