फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जगदीश का सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जम्मू-कश्मीर के रजौरी में शहीद हुए चमोली के गंडासू गांव निवासी जवान जगदीश पुरोहित का शुक्रवार को पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के शव को उनके बड़े भाई अनुसूया पुरोहित ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

22 जनवरी को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सैनिक जगदीश गोली लगने से घायल हो गए थे। दो दिनों तक राजौरी सेना अस्पताल में भर्ती रहे जगदीश ने 24 जनवरी को सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। शहीद के पार्थिव शरीर को 25 जनवरी को भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर से गोपेश्वर लाया गया। यहां से सेना के वाहन से पार्थिव शरीर को सैनिक के गांव गंडासू ले जाया गया। 26 जनवरी को सैन्य सम्मान के साथ गंडासू गांव के पैतृक घाट नंदाकिनी और मोलागाड के संगम पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, थराली विधायक मगन लाल शाह, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नवीन डबराल, पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. एपी मैखुरी और ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को सलामी दी। शहीद की अंतिम विदाई में जिले के विभिन्न जगहों से जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें