फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 17 नामों का बनाया पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका गोपेश्वर-चमोली के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है। यहां 17 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची को हाईकमान को भेज दिया गया है। इसमें पुरुष सामान्य वर्ग में आठ, महिला सामान्य में चार, अनुसूचित जनजाति पुरुष के लिए दो व एक महिला तथा एससी महिला के लिए दो नामों का पैनल बनाया गया। भेषज संघ के अध्यक्ष अरविंद नेगी, निर्माण सलाहकार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष युद्धवीर बर्तवाल, प्रमोद बिष्ट, भरत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, ओम प्रकाश नेगी, पूर्व छात्र नेता संदीप झिंक्वाण, अनूप भंडारी, पुष्पा नेगी, रैजा चौधरी, ऊषा फरस्वाण, अनीता नेगी, धीरेंद्र गरोड़िया, हरेंद्र सिंह राणा, सतेश्वरी टम्टा, दीपा आर्य और मधु बिष्ट ने अपनी दावेदारी पार्टी के सामने रखी। बैठक में निर्णय लिया गया कि निकाय चुनाव में किसी भी सूरत में पैराशूट प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया जाएगा। हाईकमान से मांग उठाई गई कि तैयार किए गए पैनल के आधार पर ही प्रत्याशी का चयन किया जाए, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें