फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी, पीपलकोटी, चमोली, घाट, नंदप्रयाग में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम आशीष जोशी ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। जीआईसी गोदली में शिक्षक धन सिंह घरिया ने खराब पड़े करीब पांच हजार पेनों से भारत का नक्शा बनाया। पुलिस मैदान में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न विभागों ने मनमोहक झांकियां निकाली। उद्योग विभाग की झांकी ने प्रथम, सर्व शिक्षा ने द्वितीय और पशुपालन व वन विभाग की झांकी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएम ने विभागाध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर थराली विधायक मगन लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, सीडीओ विनोद गोस्वामी और एडीएम इला गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


तिरंगे के साथ की स्कीइंग
जोशीमठ। औली में पर्यटकों और स्कीयर्स ने बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस मनाया। स्कीयर्स ने औली की ढलान पर बर्फ में तिरंगे के साथ स्कीइंग की। शुक्रवार को सुबह से ही पर्यटक और स्थानीय स्कीयर्स औली पहुंच गए थे। तिरंगे के साथ पर्यटकों ने औली में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। वहीं, सुनील में स्थित आईटीबीपी के कैंप में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर वृद्धाश्रम में बांटे फल
गोपेश्वर। स्वयं सेवियों ने गणतंत्र दिवस पर्व पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल और दवाइयां बांटी। जिला अस्पताल में भी मरीजों को मिठाइयां बांटी गई। पुष्पा नेगी, मातबर सिंह, आंचल और आरजू ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का हालचाल पूछा और उन्हें फल बांटे। स्वयंसेवियों ने जीआईसी गोपेश्वर में भी मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें