फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग (ब्यूरो)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन धारा में तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया ने बताया कि एक व्यक्ति की ओर से तीनधारा में अवैध रूप से दुकान आदि का निर्माण किया गया था। जिसको जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश के बाद हटा दिया गया है। इस दौरान प्रशासन की ओर से तीनधारा व देवप्रयाग बस अड्डे पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। गंदगी फैलाने वाली 48 दुकानों का चालान कर 5200 रुपये अर्थदंड भी वसूला गया। अभियान में राजस्व निरीक्षक सतीश बिजल्वाण, उप राजस्व निरीक्षक तोतासिह, अर्जुनसिंह पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें