फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीडब्ल्यूडी पूरी करेगा एम्स की अधूरी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीडब्ल्यूडी पूरी करेगा एम्स की अधूरी योजनाएं
विज्ञापन

-- वर्षों से अधूरे पड़े एम्स के तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट इस साल होंगे पूरे

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। इस साल एम्स संस्थान को वर्षों से लंबित तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ट्रामा सेंटर, ऑडिटोरियम व नर्सिंग कॉलेज मिल जाएंगे। यह योजनाएं एम्स निर्माण की कार्यदायी एजेंसी ओमेक्स के पास थी, जिनका निर्माण अधूरा पड़ा था। केंद्र सरकार ने उक्त तीनों योजनाओं को ओमेक्स से लेकर सीपीडब्ल्यूडी को सौंप दिया है। विभाग ने लंबित पड़ी योजनाओं का अवशेष निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। एम्स संस्थान में ट्रामा सेंटर, ऑडिटोरियम व नर्सिंग कॉलेज प्रोजेक्ट को पूर्व में केंद्र सरकार ने ओमेक्स कंपनी को सौंपा था। कार्यदायी एजेंसी ने उक्त प्रोजेक्ट्स का ढांचा तो खड़ा किया, मगर इसके बाद कार्य रोक दिया गया।
महत्वपूर्ण योजनाओं के लंबित पड़े होने के कारण एम्स संस्थान को संबंधित कार्यों में दिक्कतें आ रही थी। लिहाजा केंद्र सरकार ने बीते दिसंबर माह में तीनों लंबित योजनाओं को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द कर दिया था। विभाग ने उक्त प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू कर दिया है। एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि मौजूदा समय में ट्रामा सेंटर को अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के भूमिगत तल में संचालित किया जा रहा है, जबकि ऑडिटोरियम संबंधी गतिविधियां मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग में स्थापित किए गए मिनी ऑडिटोरियम में संचालित की जा रही हैं। इसी प्रकार नर्सिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत ने बताया कि एम्स को तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के पेंडिंग होने से कार्य में दिक्कतें आ रही थी, लिहाजा तीनों प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी सीपीडबग्ल्यूडी को सौंप दी गई है। उम्मीद है कि विभाग इसी साल के मध्य तक प्रोजेक्ट्स को पूरा कर सुपुर्द कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें