फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत हुई रिलीज, विरोध की हवा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच फिल्म पद्मावत बृहस्पतिवार को दून के छह मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो गई। फिल्म का विशेष शो बुधवार को शांतिपूर्वक निपटने के बाद दूसरे दिन भी कोई विरोध नजर नहीं आया। हालांकि दो दिन से पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी दिखी। वहीं दर्शकाें का कहना है कि फिल्म में विरोध करने जैसा कुछ नहीं है। फिल्म से तो राजपूतों का मान बढ़ा है।
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के रिलीज होने को लेकर जिस तरह बयानबाजी हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म के रिलीज को लेकर शांति व्यवस्था का सारा दारोमदार पुलिस के कंधों पर था। सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए पुलिस मल्टीप्लेक्स की चौकसी में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म का विशेष शो बुधवार शाम को शांतिपूर्वक निपटने के बाद बृहस्पतिवार को फिल्म रिलीज के दौरान भी पुलिस मल्टीप्लेक्स के बाहर डटी रही। पुलिस की मौजूदगी के चलते फिल्म का विरोध करने वाले दूर तक नजर नहीं आए। हालांकि सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघर संचालकों ने विरोध करने वालों के डर से फिल्म नहीं लगाई। वहीं फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के अनुसार फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है कि जिसका विरोध किया जाए बल्कि ये फिल्म राजपूताना इतिहास के गौरव को दर्शाती है। बता दें बुधवार को फिल्म के स्पेशल शो के दौरान मल्टीप्लेक्स संचालकों ने न तो फिल्म के पोस्टर-बैनर लगाए थे और न ही समय से ऑनलाइन बुकिंग खोली थी, लेकिन विशेष शो शांतिपूर्वक चलने के बाद बृहस्पतिवार को सभी मल्टीप्लेक्स में फिल्म के पोस्टर लगा दिए गए और ऑनलाइन बुकिंग की साइट भी खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें