फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बंद हुआ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी।
विज्ञापन

बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। त्यूनी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर लोखंडी के पास बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही बंद है। सड़क के करीब पांच किमी हिस्से पर बर्फ जमी हुई है। चकराता ब्लॉक का तहसील से संपर्क कट गया है। लोगों को चकराता पहुंचने के लिए वाया क्वानू, साहिया होते हुए 25 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
पांच किमी के अंतर्गत मशक, लोहारी, लोखंडी, उदांवा, रजाड़ू, ठारठा, कुनवा गांव में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें चकराता तक पहुंचने के लिए पैदल जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामलाल सेमवाल, विजयपाल सिंह, दर्शन डोभाल आदि का कहना है कि बर्फबारी के दौरान हर बार संबंधित अधिकारियों से मौके पर जेसीबी तैनात करने की मांग की जाती है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। जिसके चलते सड़क को खुलने में कई दिन लग जाते हैं। उधर एनएचएआई डोईवाला के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह रावत ने कहा कि रास्ते को खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। जल्द आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रास्ते हुए बंद
बर्फबारी से त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग के साथ ही त्यूनी-रजाणू मोटर मार्ग और लोखंडी-बुधेर, चकराता-मुंडाली वन संपर्क मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें