फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत उतरायणी मेले का रायवाला में रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुतियों से वसंत उत्तरायणी महोत्सव शुरू
विज्ञापन

-- लड्डू गोपाल आर्ट ग्रुप ने ने दी कार्यक्रमों की प्रस्तुति

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। वसंत उत्तरायणी महोत्सव का तीन दिन बाद रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। रायवाला खेल मैदान में आयोजित महोत्सव में सजे झूले और स्टालों पर लोगों की खासी भीड़ जुटी। बुधवार को पौराणिक देवभूमि सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित वसंत उत्तरायणी महोत्सव विधिवत शुरू हो गया। बीते दिवस खराब मौसम के चलते महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम स्थगित करने पड़े थे। इस दौरान लड्डू गोपाल आर्ट ग्रुप की ओर से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा गायक दयाशंकर फुलारा और गीता नेगी ने गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए। महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच दर्जनों स्टालों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान मौत का कुआं, चर्खी-झूलों पर लोगों व खासकर बच्चों की काफी भीड़भाड़ देखी गई। आयोजक सुमन धस्माना ने बताया कि लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव में लगातार लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतीतनगर शोभा रावत, ग्राम प्रधान उदिना नेगी, उपप्रधान दीवान सिंह चौहान, फिल्म निर्देशक केपी ढौंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें