फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पद्मावत’ का विरोध करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पद्मावत’ का विरोध करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

-- पुलिस ने सिनेमाहॉल की सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
-- एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। फिल्म ‘पद्मावत’ के ऋषिकेश में प्रदर्शन का विरोध करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। कोतवाली पुलिस ने शीर्ष अदालत के आदेश के अनुपालन के लिए सिनेमाहाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बताया कि फिल्म प्रदर्शन के दौरान सिनेमाहाल परिसर और आसपास एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती के मुताबिक बृहस्पतिवार को दूनमार्ग स्थित रामा पैलेस सिनेमा हॉल में फिल्म ‘पद्मावत’ के प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरी तैयार कर ली गई है। विरोध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हरहाल में अनुपालन कराया जाएगा। बताया कि इस बाबत खुफिया विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के प्रदर्शन का आदेश जारी किया है। लिहाजा पुलिस न्यायालय के आदेश का पालन कराएगी। सिनेमाहाल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी संगठन ने सिनेमा हॉल के आसपास विरोध किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिनेमाहाल प्रबंधन ने मांगी सुरक्षा
सिनेमाहॉल के प्रबंधन से जुड़े अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस से फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई है। इस बाबत स्थानीय पुलिस को एक पत्र भी दिया गया है। जिसमें संपत्ति और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बाद ही फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन शो का हो सकता है प्रदर्शन
दूनमार्ग स्थित सिनेमाहॉल में बृहस्पतिवार को फिल्म पद्मावत के अपराह्न तीन बजे के बाद तीन शो दिखाए जाने की बात प्रबंधन ने कही है। सिनेमाहाल के प्रबंधन से जुड़े अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर बाद फिल्म के तीन शो दिखाए जाएंगे। बताया कि विरोध को देखते हुए एडवांस बुकिंग नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को काउंटर पर ही कैश बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें