फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोपदा की लाज नृत्य नाटिका का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्सव ग्रुप ने किया नृत्य नाटिका का मंचन
विज्ञापन

-- क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले की दूसरी शाम

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में आयोजित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले की दूसरी शाम श्रीनगर के उत्सव ग्रुप के नाम रही। इस दौरान ग्रुप के कलाकारों ने द्रोपदा की लाज नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया। दर्शकों ने प्रस्तुति को सराहा। बुधवार देरशाम कुंभ मेला मैदान में आयोजित विकास मेले में उत्सव ग्रुप के कलाकारों ने द्रोपदा की लाज नृत्य नाटिका का मंचन किया । मंच के निर्देशक डा. राकेश भट्ट के निर्देशन में धृतराष्ट्र की भूमिका मनीष खाली, दुर्योधन हरीश पुरी, दुशासन लखपत राणा, शकुनी पंकज नैथानी, शल्य हरीश भट्ट, भीष्म गणेश डिमरी, युधिष्ठिर अभिषेक बहुगुणा, द्रोपदी राखी धनाई, अर्जुन दिगंबर सिंह, श्रीकृष्ण भूपेंद्र राणा, नकुल आयुष तिवारी व सहदेव की भूमिका मदन सिंह राणा ने निभाई। इस दौरान दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें