फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष् णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का टनल निर्माण कार्य हुआ शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। अलकनंदा पर निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का बुधवार से टनल निर्माण कार्य शुरू हो गया। टीएचडीसी और हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने टनल निर्माण के लिए परियोजना स्थल पर पहुंची टीवीएम (टनल बोरिंग मशीन) की पूजा की। टनल का निर्माण हिंदुस्तान कंपनी की ओर से किया जाएगा।
पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य टीएचडीसी ने वर्ष 2003 में शुरू किया गया था। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 1674 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। परियोजना की अनुमानित लागत 3700 करोड़ रुपये है। विश्व बैंक की ओर से परियोजना निर्माण के लिए धनराशि भी मिल चुकी है। अभी तक परियोजना निर्माण में करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना के तहत हेलंग से बिरही तक करीब 13.5 किमी की भूमिगत टनल का निर्माण होना है। कार्यदायी संस्था की ओर से दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत टनल और पावर हाउस का निर्माण होना है। इस मौके पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक यूके सक्सेना, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, दशोली के उपज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल, पीके नैथानी, टीआर भारती, एसपीएस राणा, विजय मलासी और अतुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजगार के लिए प्रभावितों ने किया प्रदर्शन
पीपलकोटी। परियोजना प्रभावित क्षेत्र के युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर परियोजना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। वन पंचायत सरपंच सूरज कुमार, राजेंद्र हटवाल, हरीश हटवाल और नरेंद्र पोखरियाल सहित क्षेत्र के युवाओं ने कहा कि परियोजना कंपनियों की ओर से अनुबंध के मुताबिक स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यदि परियोजना में स्थायी रोजगार मुहैया नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। प्रभावितों ने इस संबंध में टीएचडीसी के अधिकारियों से भेंट भी की, जिस पर अधिकारियों ने अनुबंध के मुताबिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें