गोपेश्वर। जमा पूंजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चमोली जिला सहकारी बैंक को बंको राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार सहित बैंक संचालकों को ट्रॉफी भेंट की।
एविस पब्लिकेशन कोल्हापुर महाराष्ट्र की ओर से 19 जनवरी को हैदराबाद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देशभर के पांच सौ से अधिक सहकारी बैंकों के महाप्रंबधक ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक को वर्ष में 500 से 700 करोड़ जमा पूंजी पर देश में द्वितीय पुरस्कार मिला है। बीते वर्ष भी चमोली सहकारी बैंक को गोवा में जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर बैंक के उपाध्यक्ष सुरेश डिमरी, संचालक कमलेश गैरोला, महावीर सिंह बिष्ट और सबला लाल मौजूद थे।