फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. संजय ध्यानी बने सहायक कुलसचिव प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने नव नियुक्त सहायक कुलसचिव डा. संजय ध्यानी को प्रशासन विभाग का दायित्व दिया है। डा. ध्यानी सहायक कुलसचिव प्रशासन होंगे। केंद्रीय संस्थानों के ढांचे के अनुरूप अब विवि में 10 सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति होगी। ये सभी नियुक्तियां सीधी भर्ती व पदोन्नति से होंगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया के तहत प्लेसमेंट सेल के कोर्डिनेटर डा. संजय ध्यानी के पद को सहायक कुलसचिव पद पर समायोजित किया गया था। बुधवार को विवि प्रशासन ने ध्यानी को प्रशासन का दायित्व आवंटित किया। डा. ध्यानी पूर्व में मुक्त विवि में उपकुलसचिव व कुलसचिव का दायित्व भी निभा चुके हैं। वहीं सहायक कुलसचिव के एक और पद पर तकनीकी समस्या आने अभी नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिस पर शीघ्र निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है। विवि में रेशनालइजेशन के तहत सहायक कुलसचिवों के 10 पदों में से 6 सीधी भर्ती व 4 पदोन्नतियों से भरे जाने हैं। इन सभी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें