फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन धारा के समीप कार पलटी, चार चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के समीप मंगलवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। गनीमत रही कि कार सड़क से पहाड़ी में लुढ़कते ही पेड़ से अटक गई। अगर पेड़ नहीं होते, तो कार खाई में जा गिरती। हादसे में एक परिवार के 4 लोग चोटिल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रम कोहली ने बताया कि कोटी पाबो से सगाई समारोह के पश्चात देहरादून लौट रहे एक परिवार की कार तीन धारा के समीप भारी बारिश मेें अनियंत्रित हो गई। कार सड़क से करीब 10 मीटर नीचे पेड़ में अटक गई। दुर्घटना में कार सवार राजेंद्र सिंह नेगी व उनकी पत्नी विमला देवी निवासी गढ़ीकैंट देहरादून और जीजा राजेंद्र सिंह व भांजी पूजा निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहरादून चोटिल हो गए। चारों को आस पास के लोग और पुलिस खाई से निकालकर सड़क में लाई। जहां से उन्हें सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें