फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस चौकी के समीप दुकान से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। चौरास पुलिस चौकी से मात्र दस कदम की दूरी पर तहसील प्रशासन की टीम ने एक चाय की दुकान से अवैध शराब बरामद की। आरोपी दुकान संचालक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

चौरास क्षेत्र के लोगों ने यहां स्थित पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान चौरास पुलिस चौकी को बंद किए जाने की मांग भी की थी। स्थानीय निवासियों का कहना था कि चौकी पुलिस क्षेत्र में अपराध रोकने में कामयाब नहीं हो रही है। सोमवार देर शाम एसडीएम नूपुर वर्मा ने चौकी का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्र में संचालित हो रहे होटलों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर संचालित हो रही एक चाय की दुकान से तहसील प्रशासन की टीम में 41 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए। एसडीएम वर्मा ने बताया कि दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध शराब के पव्वों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसडीएम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी टीम में राजस्व उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद पुंडोरा, कैलाश सिंह व शूरत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें